पृष्ठ

बुधवार, अक्टूबर 08, 2014

अबके रावण नहीं लड़ा

अबके रावण नहीं लड़ा
हँसता रहा खडा-खडा
सबसे बोला मस्त रहो
एक शब्द भी मत कहो
सभी दिखे लाचार से
भ्रस्टाचारी मार से
महंगाई की युक्ति है
लड़ने से अब मुक्ति है
रावण सुख से सोयेगा
आम आदमी रोयेगा

किशोर पारीक' किशोर"